केंद्रीय गृह मंत्री का स्वास्थ्य बेहतर
कोरोना संक्रमित होने पर दो अगस्त से यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वस्थ हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:43 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: कोरोना संक्रमित होने पर दो अगस्त से यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। हालांकि अस्पताल उनके दूसरे कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट के बारे में बताने से बच रहा है। बताते हैं कि वह सामान्य दिनों की तरह भोजन ले रहे हैं और अधिकारियों व परिजनों से फोन पर लगातार संपर्क में है। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां पर 23 जुलाई से भर्ती हैं। उनके परिवार के भी कई सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं और सभी का स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें