शाह और प्रधान के स्वास्थ्य में सुधार
यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान स्वस्थ हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:31 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को दोनों मंत्रियों का कोरोना टेस्ट होना था, टेस्ट हुआ या नहीं यह अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गृह मंत्री रविवार को भर्ती हुए थे, जबकि पेट्रोलियम मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां पर 23 जुलाई से भर्ती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें