सूर्या विहार में किया गया पौधारोपण
राम मंदिर को लेकर हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में सूर्या विहार में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने अमरूद जामुन और शहतूत के पौधे लगाए गए।
जासं, गुरुग्राम: राम मंदिर को लेकर हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में सूर्या विहार में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने अमरूद, जामुन और शहतूत के पौधे लगाए गए। सूर्या विहार आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी बहुत जरूरी है। पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेने वालों ने एक दूसरे को राम मंदिर भूमि पूजन के लिए एक दूसरे को बधाई भी दी। लोगों ने कहा कि भगवान श्रीराम सुख, समृद्धि, शांति, शौर्य, सद्भाव, मानवता और प्रगति के मूल हैं। पौधारोपण के दौरान स्थानीय निवासी एसके कौशिक, दीप्ति त्रिपाठी, श्याम शर्मा, कमल शर्मा, हेमलता शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।