Move to Jagran APP

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 202 गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान 22 मार्च से 31 मार्च के दौरान जहां 145 मामले दर्ज किए गए वहीं 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यही नहीं 2730 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 772 वाहनों को जब्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 06:19 AM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन  करने वाले 202 गिरफ्तार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 202 गिरफ्तार

जासं, गुरुग्राम: 22 मार्च से 31 मार्च के बीच लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जहां 145 मामले दर्ज किए गए वहीं 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 2,730 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 772 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आइसोलेशन सेंटर में रहने वालों एवं क्वारंटाइन किए गए लोगों पर नजर रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है। इन स्थानों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

21 मार्च को स्पेशल टास्क फोर्स के 120 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग आइसोलेशन एवं क्वारंटाइन सेंटरों पर तैनात किया गया था। ये सभी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक व रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक दो शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी देते हुए कोरोना संक्रमित पीड़ितों पर नजर रख रहे थे। इनकी जगह अब नए पुलिसकर्मियों को 30 मार्च से तैनात किया गया है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा रोजाना श्रमिकों व गरीब लोगों को उनके रहने के स्थानों पर जाकर खाद्य सामग्री व रोजमर्रा के सामान आदि भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.