महिला ने देवर पर लगाया आपत्तजिनक टिप्पणी करने का आरोप
मूल रूप से कश्मीर निवासी एक महिला ने अपने देवर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मूल रूप से कश्मीर निवासी एक महिला ने अपने देवर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अदालत में लगाई गई अर्जी में अपनी पीड़ा सुनाई, जिसके बाद अदालत के आदेश पर महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने साल 2018 में अंतर-जातीय विवाह किया था। इसके कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। उनके पति के भाई विवाह के खिलाफ थे। नोएडा में रहने वाला देवर अक्सर उनके राज्य, लिंग, मजहब और रंग के बारे में टिप्पणी करता रहा। देवर ने पारिवारिक वाट्सएप ग्रुप में संदेश लिखकर उस पर तंज कसा और बेइज्जत किया। जब देवर का विरोध किया तो उसने उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर अदालत की शरण ली। महिला थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।