विद्यार्थियों को दी कोरियाई संस्कृति की जानकारी
केआइआइटी वर्ल्ड स्कूल में कोरियन संस्कृति को समझने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: केआइआइटी वर्ल्ड स्कूल में कोरियन संस्कृति के बारे में जानकारी देने को लेकर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें होगोक मिडिल स्कूल कोरिया की शिक्षक मीन जाइ यु ने विद्यार्थियों को कोरियाई संस्कृति के बारे में बताया। स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रोप डांस, सैमुलनोरी कोरियाई संगीत और मार्शल आर्ट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और कोरियाई सभ्यता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देने और विद्यार्थियों को विश्वबंधुत्व की भावना को फैलाने के लिए प्रेरित करना था। कोरिया की शिक्षक मीन जाइ यु ने कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है। यहां की सबसे खास बात अतिथियों के सत्कार की है। यहां के लोग अतिथियों को प्यार और सम्मान देते हैं। कोरिया में भी भारत की संस्कृति की वजह से हिदी भाषा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
इसके बाद मीन जाइ यु ने विद्यार्थियों के साथ फ्रॉग ऑन लीफ, होपला स्किपिग, रस्साकसी का आनंद लिया। हेल्थ और वैलनेस क्लब के छात्रों ने कोरियाई और भारतीय खाना जैसे कोरियाई सलाद, कोरियाई केले का शेक, भेल-पूरी आदि व्यंजनों को अतिथि के साथ साझा किया। केआइआइटी की प्रिसिपल नीलिमा कामराह ने विद्यार्थियों को कहा कि वे सभी देशों की संस्कृति का सम्मान करें। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे।