जन्मदिन मनाने पटौदी पहुंचे सैफ और करीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने पति सैफ अली खान व बेटे तैमूर अली खान संग पटौदी पैलेस पहुंच गईं।
संस, पटौदी: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बुधवार को अपना जन्मदिन मनाने पति सैफ अली खान व बेटे तैमूर अली खान संग पटौदी पैलेस पहुंच गईं। दोपहर लगभग ढाई बजे पहुंचे सैफ ने अपने प्रशंसकों संग फोटो भी खिंचवाया। करीना 21 सितंबर को 39 वर्ष की हो जाएंगी। 20 व 21 सितंबर की रात को उनका जन्मदिन पटौदी पैलेस में ही मनाया जाएगा। इस आयोजन के लिए पैलेस में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। करीना का जन्मदिन मनाने उनकी सास फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, मां बबिता कपूर, पिता रणधीर कपूर, बड़ी बहन करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा व अमृता अरोड़ा के भी 20 सितंबर तक आने की संभावना जताई जा रही है। जन्मदिन मनाकर सैफीना 23 सितंबर को मुंबई लौट जाएंगे।