राम मंदिर से जुड़ी है लोगों की आस्था : सूरजपाल अम्मू
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि राम मंदिर से देश के लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है।
संवाद सहयोगी, सोहना : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि राम मंदिर से देश के लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। करणी सेना राम मंदिर निर्माण के लिए ²ढ संकल्पित है। वह सोहना के रिजॉर्ट में करणी सेना के दो दिवसीय अधिवेशन के समापन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अधिवेशन में देशहित में समर्पित सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय लिए गए। आठ राज्यों में करणी सेना का गठन कर जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के औरंगाबाद में 10 हजार महिलाओं के महिला शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए करणी सेना अभियान चलाएगी। देश को पॉलीथिनमुक्त बनाने के लिए सहयोग दिया जाएगा। समाज हर वर्ग के पिछड़े लोगों को न्याय व सहयोग दिलाने में भूमिका निभाई जाएगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री उम्मेद सिंह करीरी ने अभिनेत्री रूपा दत्ता को पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल, चंडीगढ़ यूटी अध्यक्ष कंवरजीत सिंह राणा, मध्य प्रदेश संयोजक योगेंद्र डोडिया को मनोनीत किया गया है। अधिवेशन में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह तंवर, एडवोकेट सुभाष राठौर, शिखा सिंह, शेफाली अग्रवाल, डॉ. ममता कौशिक, मनोहर सिंह, महामंत्री डॉक्टर स्वाती सिंह, डॉक्टर ममता, जोगेद्र चौहान, अतुल राघव, अपर्णा, रविद्र सिंह हांडा ने भी संगठन की कार्य योजनाओं पर अपने विचार रखे।