जालसाज नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार कर ले गई आगरा पुलिस
आगरा पुलिस की टीम ने डीएलएफ फेज-तीन में महिला मित्र के साथ रह रहे नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार कर आगरा ले गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 06:37 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम :आगरा पुलिस की टीम डीएलएफ फेज-तीन में महिला मित्र के साथ रह रहे नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार कर आगरा ले गई। पुलिस टीम सोमवार रात डीएलएफ फेज-तीन थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस टीम के साथ एक सोसायटी के फ्लैट में रह रहे एंड्यू डेनियल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक एंड्यू घोड़ों की शक्तिवर्धक दवाएं अमेरिका में निर्यात कराने का झांसा देकर कई लोगों को ठग चुका है। वह ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड है। उसके गिरोह में राजस्थान और महाराष्ट्र के कई ठग हैं। इसी गैंग ने आगरा में रह रहे उद्यान विभाग के एक उच्च अधिकारी से करीब तीस लाख की ठगी की थी। मामला दर्ज होने के बाद आगरा पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें