बिजली बचाओ अभियान को कर्मचारी ही लगा रहे पलीता
कस्बे में दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलती हैं। नपा प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्ट्रीट लाइट को दिन में भी बंद नही किया जाता है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 04:19 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 09:29 PM (IST)
संस, फरुखनगर: सरकार के बिजली बचाओ अभियान को उसके कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। कस्बे में दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलती हैं। नगर पालिका प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्ट्रीट लाइट को दिन में भी बंद नही किया जाता है।
शहर में रात के समय गलियों में प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। इसके चलते शहर की बहुत सी गलियों व चौराहों में रात के समय आवाजाही सुचारु हो गई है लेकिन दिन में भी इन लाइटों के जलते रहने से बेवजह बिजली की खपत भी हो रही है। इससे नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें