Move to Jagran APP

नेहरू स्टेडियम में हुआ हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल

बुधवार को नेहरू स्टेडियम में प्रदेशभर से आए हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। ट्रायल में 25 खिलाड़ी हॉकी नर्सरी के लिए चुने जाने हैं और खेल हॉस्टल में रखे जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 07:33 PM (IST)
नेहरू स्टेडियम में हुआ हॉकी  खिलाड़ियों का ट्रायल
नेहरू स्टेडियम में हुआ हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बुधवार को नेहरू स्टेडियम में प्रदेशभर से आए हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। ट्रायल में 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। हॉकी नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ी चुने जाने हैं जिन्हें खेल हॉस्टल में रखा जाएगा। एक खिलाड़ी को 150 रुपये की डाइट प्रतिदिन मिलेगी। खिलाड़ी को हर साल जूते और ट्रैक सूट के लिए 6 हजार रुपये मिलेंगे।

loksabha election banner

जिला खेल अधिकारी राज यादव ने कहा कि 100 से ज्यादा खिलाड़ी ट्रायल में आए हैं और ट्रायल दो दिन चलेगा। बृहस्पतिवार को ट्रायल में और खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। राज ने कहा कि खिलाड़ियों को अलग-अलग फिजिकल एक्सरसाइज से गुजारा है और अब खिलाड़ियों के बीच मैच कराया जाएगा। इसके अलावा हॉकी की कुछ खास तकनीक का भी ट्रायल लिया जाएगा। राज यादव ने बताया कि हॉकी के तीन एक्सपर्ट व चार अन्य प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी जिन्होंने फिजिकल एक्सरसाइज के अलग-अलग ट्रायल लिए हैं। इसके अलावा दो स्कूलों से डीपी की ड्यूटी लगाई थी ताकि खिलाड़ियों के कागजात की जांच की जा सके।

दरअसल नेहरू स्टेडियम स्थित खेल हॉस्टल में चार साल बाद फिर से हॉकी खेल नर्सरी शुरू की गई है। खेल हॉस्टल को 2014 में बंद कर दिया गया था। उस समय खेल हॉस्टल में हॉकी, एथलेटिक, जिमनास्टिक, वालीबॉल की खेल नर्सरी चलती थी। अब साढ़े चार साल बाद खेल हॉस्टल के दोबारा दरवाजे खुले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.