प्रेमचंद बने एसएस जैन सभा के प्रधान
सामाजिक संस्था एसएस जैन सभा के चुनाव न्यू रेलवे रोड स्थित संस्था के कार्यालय में संपन्न हुए जिसमें प्रेमचंद जैन को सर्वसम्मति से प्रधान चयनित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:00 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: सामाजिक संस्था एसएस जैन सभा के चुनाव न्यू रेलवे रोड स्थित संस्था के कार्यालय में संपन्न हुए, जिसमें प्रेमचंद जैन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। विजय कुमार जैन को चेयरमैन, श्रीनिवास जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद जैन, रामलाल जैन , अनिल जैन व अशोक जैन को उप प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। संदीप जैन को महामंत्री हंसराज जैन को सहमंत्री, रमेश जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रेमचंद ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर समाज की प्रगति के लिए कार्य करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें