सफाई कर्मचारी आज करेंगे झाडू प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 11 बजे शहर की मुख्य सड़कों पर झाडू प्रदर्शन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:15 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 11 बजे शहर की मुख्य सड़कों पर झाडू प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रदेश के सभी नगर निगम, पालिका व परिषद में मई 2018 में हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में किया जाएगा। 16 दिन की हड़ताल में 24 मई को सरकार व संघ के बीच समझौता हुआ था, जिसमें ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन सरकार की ओर से दिया गया था। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई पत्र जारी नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। अब फैसला लिया गया है कि दोबारा से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें