Move to Jagran APP

शिवराज सिंह चौहान कल करेंगे प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

भाजपा के प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत छह जुलाई को गुरुग्राम से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 08:45 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 08:45 PM (IST)
शिवराज सिंह चौहान कल करेंगे प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत
शिवराज सिंह चौहान कल करेंगे प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : भाजपा के प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत 6 जुलाई को गुरुग्राम से पार्टी के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी सहित सभी सांसद एवं विधायक मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण चंद्रा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक नंबर जारी किया जाएगा जिस पर मिस कॉल देने वाले के पास एक लिक आएगा। इसे ओपन कर वह अपना डिटेल भरकर भेज सकता है। इस जानकारी को सत्यापित किए जाने के बाद उसे भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी के प्राथमिक सदस्य दस साल के लिए बनाए जाते हैं। सदस्यता अभियान के लिए विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी लगाई गई हैं। इसके साथ ही हर विधानसभा के शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने बूथों के सदस्यता अभियान की निगरानी करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा आज भी विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। इस अभियान का उद्देश्य सदस्यों की संख्या को बढ़ाना है। आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सदस्यता अभियान दह जुलाई से शुरु हो 28 जुलाई तक जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.