सेक्टर-9ए सूर्या विहार में पानी की समस्या
सेक्टर नौ ए में स्थित सूर्या विहार कॉलोनी के लोगों को गर्मी के इस मौसम में जल संकट का सामना करना पड़ा रहा है। यह कॉलोनी वाटर पंप से दूर है। यहां तक पानी पहुंचते†ा पहुंचते पानी का दबाव काफी कम हो जाता है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर-9ए में स्थित सूर्या विहार कॉलोनी के लोगों को गर्मी के इस मौसम में जल संकट का सामना करना पड़ा रहा है। यह कॉलोनी वाटर पंप से दूर है। यहां तक पहुंचते-पहुंचते पानी का दबाव काफी कम हो जाता है। इस कारण लोगों के घरों तक जरूरत की तुलना में काफी कम पानी पहुंच पा रहा है।
लोगों ने बताया कि कॉलोनी में लोग हर दूसरे, तीसरे दिन टैंकर मंगा कर काम चला रहे हैं। इलाके में रहने वाले विट्ठल ने बताया कि काफी दिक्कत हो रही है। बहुत ही कम पानी हमें मिल रहा है। प्रशासन को सूर्या विहार के वाटर पंप से ज्यादा पानी और देर तक पानी की आपूर्ति करनी चाहिए। लोग रोजमर्रा की पानी की जरूरतें पूरा नहीं कर पा रहे हैं। सूर्या विहार में रहने वाले विजय ने कहा कि हर दूसरे तीसरे दिन यहां जल संकट हो जाता है। लोग बहुत परेशान हो रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप