भाजपा ने शहर में बिछाया सड़कों का जाल: नरबीर
लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्ष में गुरुग्राम में सड़कों का जाल बिछा दिया। जितने विकास कार्य इन पांच वर्ष में हुए हैं उतने काम पिछले 50 साल में भी नहीं हुए थे। राव नरबीर सिंह पार्षद कुलदीप यादव के कार्यालय पर बादशाहपुर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्ष में गुरुग्राम में सड़कों का जाल बिछा दिया। जितने विकास कार्य इन पांच वर्ष में हुए हैं, उतने काम पिछले 50 साल में भी नहीं हुए थे। राव नरबीर सिंह पार्षद कुलदीप यादव के कार्यालय पर बादशाहपुर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मिल-जुलकर तैयारी के लिए आह्वान किया।
जिला प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री मनोज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, जिला मंत्री राकेश यादव, योगिता धीर, पार्षद कुलदीप यादव, पूर्व पार्षद राजेन्द्र यादव, प्रभारी विश्वदीप मल्होत्रा, मंडल महामंत्री जयवीर यादव, पूर्ण यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, हितेश भारद्वाज, मुकेश जेलदार,अजय नम्बरदार व सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।