खुशखबरी: सेक्टर 15 में बनेगा स्थायी छठ घाट
आप मुसलमान होकर छठ पर्व पर इतना समर्पित भाव से काम कर सकते हैं तो हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। हम भी आपका सहयोग करना चाहते हैं। मिथिलांचल जन सेवा समिति द्वारा सेक्टर 15 पार्ट टू में छठ घाट के मंच पर आयी शहर की मेयर मधु आजाद ने ये बाते कही। संगठन की कोर कमेटी के उपाध्यक्ष अकबर खान को संबोधित करते हुए यह कहा। अकबर छठ के आयोजन में काफी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आपने छठ पर्व पर इतने समर्पित भाव से काम किया तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि, हम भी आपका सहयोग करें। सेक्टर पंद्रह में स्थायी रूप से छठ घाट बनेगा। यह बात मिथिलांचल जन सेवा समिति द्वारा सेक्टर 15 पार्ट टू में छठ घाट के मंच पर आयी मेयर मधु आजाद ने कही। उन्होंने संगठन की कोर कमेटी के उपाध्यक्ष अकबर खान के प्रयासों की सराहना की। अकबर छठ के आयोजन में काफी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वार्ड संख्या 19 के पार्षद अश्विनी शर्मा और सेक्टर 15 पार्ट टू के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष महेंद्र जैन ने भी इस कार्य में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूजा कमेटी के सदस्यों को रोजाना हर साल अस्थायी तालाब बनाकर पूजा करनी पड़ती है, इससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। दूसरे लोग भी आपत्ति कर सकते हैं, ऐसे में स्थायी तालाब बनने से छठ पूजा में ज्यादा परेशानी मिथिलांचल जन सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद चौधरी, उपाध्यक्ष विश्व विजय झा और कोर कमेटी उपाध्यक्ष अकबर खान ने मेयर, पार्षद और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का धन्यवाद किया है। यहां काफी संख्या में व्रतधारी और उनके परिजन आए थे।