बिना हेलमेट पहने रैली में पहुंचे कार्यकर्ता, पार्टी ने पहनाए हेलमेट
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद जींद में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के में फतेहाब
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद
जींद में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के में फतेहाबाद से भाजपा जिला प्रधान वेद फुलां की अध्यक्षता में शामिल हुए। सुबह कार्यकर्ता बिना हेलमेट आए। जिसके बाद पार्टी की तरफ से हेलमेट भी उपलब्ध करवाया गया। पार्टी के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व विधायक बलबीर ¨सह ने स्थानीय मार्केट कमेटी शेड के नीचे से बीजेपी कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने रवाना होने से पहले कहा कि जींद रैली से 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में दोबारा शान से वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
पुलिस अपनी सीमा से छोड़कर आई बाहर
फतेहाबाद पुलिस के करीब 200 से अधिक कर्मचारी इन कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुआ। इसके अलावा स्थानीय अधिकारी व पुलिस अधिकारी भी कार्यकर्ताओं को फतेहाबाद की सीमा से बाहर छोड़कर आए। फतेहाबाद से कार्यकर्ता सुबह साढ़े 8 बजे रवाना हुआ। वहीं पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए रास्ते को भी खाली करवाया ताकि किसी प्रकार की घटना को रोका जा सके। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के अलावा डॉक्टर भी साथ गए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ¨सह बीडीपीओ, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, भट्टू मंडल अध्यक्ष शीशपाल गोदारा,भूना मंडल अध्यक्ष सुभाष सिवाच, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, जिला कार्यालय सचिव हंस राज सचदेवा, नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल, जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि भूना मेवा ¨सह, जिला मीडिया प्रभारी राम मेहता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद बेनीवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, लखमी शर्मा, परमजीत बेनीवाल, राजेन्द्र भाटिया, एडवोकेट प्रवीन जोड़ा आदि उपस्थित थे।