नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने निकाला जागृति मार्च
संवाद सहयोगी टोहाना नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बुधवार को शहर के विभिन्न संगठ
संवाद सहयोगी, टोहाना:
नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में बुधवार को शहर के विभिन्न संगठनों ने एक जागृति मार्च निकाल। नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में नारे लगाये।
यह मार्च कैंची चौक स्थित बालाजी हनुमान मंदिर से रवाना हुआ। जिसमें शहर के युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों और विभिन्न धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुए। राष्ट्र जागृति मंच के तत्वाधान में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जागृति मार्च से पूर्व उपस्थिति ने कैंची चौक पर देशभक्त भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत अंबेडकर चौक पर डा. भीमराव अंबेडकर, महाराजा अग्रसेन चौक पर स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। वहीं देशभक्ति के नारे लगाते हुए बाजारों से निकले। जागृति मार्च के दौरान विभिन्न चौकों पर समाज के समाजसेवियों प्रबुद्ध जनों द्वारा नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में अपना वक्तव्य दिया। जागृति मंच के रमेश कुमार ने कहा कि हमारे देश का एक धड़ा लगातार नागरिक संशोधन अधिनियम का हिसक तरीके से विरोध कर रहा है और बेवजह बिना जानकारी व बिना किसी कारण के गुमराह होकर तथा राजनीतिक कारणों से सरकारी व आमजन की संपत्ति का नुकसान कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते हमारा यह फर्ज बनता है कि हम भी लोकतांत्रिक तरीके से उनको नागरिकता संशोधन कानून के बारे में अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जागृति मंच अपने इस उद्देश्य में की पूरे राष्ट्र को वह भारत सरकार को यह लगे उनका देश संविधान अनुसार सरकार द्वारा राष्ट्र हित में किए गए किसी भी कार्य में राष्ट्र प्रेमी व पूरा राष्ट्र का समाज साथ खड़ा है व सहयोगी हैं सफल हुआ।
इस मार्च में मोहनलाल आर्य, ललित मोहन शर्मा, बलदेव सैनी, कुश भार्गव, जयदीप बराला, कृष्ण कुमार, नंदकिशोर, राजेंद्र ठकराल, ओंकार गर्ग, सन्नी मेहता, चंदन आर्य, सचिन कपूर, रविद्र मेहता, संजय रेवड़ी, वीरभान प्रजापत, अमृतलाल नैन, गौरव गोयल, राम शर्मा, मोनू नरुला, रमन भाटिया, चेतन शर्मा, प्रवीण गुप्ता, संजीव कुमार, हेमराज कुलां रोशन जिदल, सतपाल सिगला एडवोकेट, अमित शर्मा, तरुण , सतीश बंसल, धर्मपाल सैनी, रवि सैनी,कमल जैन , सनी सचदेवा , सुरेश आर्य, डा. रमेश, सतीश समैण, राजेश गोयल आदि उपस्थित थे।