जिले में कोरोना से दो की मौत, 52 नए केस आए, एक ने दी मात
रविवार को जिले में दो लोगों की और कोरोना से मौत हो गई। एक दिन पहले भी दो लोगों की जान गई थी। ऐसे में जिले में मरने वालों का आंकड़ा अब 91 हो गया है। रविवार को 52 नए केस आए हैं वहीं एक व्यक्ति ठीक हुआ है। जिले में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 4052 हो गया है।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : सितंबर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा रुका हुआ था। लेकिन नवंबर महीने ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। रविवार को जिले में दो लोगों की और कोरोना से मौत हो गई। एक दिन पहले भी दो लोगों की जान गई थी। ऐसे में जिले में मरने वालों का आंकड़ा अब 91 हो गया है। रविवार को 52 नए केस आए हैं, वहीं एक व्यक्ति ठीक हुआ है। जिले में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 4052 हो गया है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 3394 हो गया है। इसके अलावा अब जिले में एक्टिव केस 467 हो गए है।
रविवार को टालीवाली निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को सांस व अन्य बीमारी थी। जिसे परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जब उसकी जांच की तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला और उसका उपचार चल रहा था। लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा टोहाना शहर के 71 वर्षीय बुजुर्ग को सांस व शुगर की बीमारी थी। उसे 7 नवंबर को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसने दम तोड़ दया। लगातार मौत होने से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। रतिया के दो अध्यापक भी कोरोना पॉजिटिव
प्रदेश के अन्य जिलों में स्कूली विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे। हालांकि विद्यार्थी एक भी पॉजिटिव नहीं आया है, लेकिन रतिया के एक सरकारी स्कूल के दो अध्यापक पॉजिटिव है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने पहले ही 30 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्कूल खुलेंगे या नहीं किसी को कुछ पता नहीं है। अगर स्कूल खुलेंगे तो अध्यापकों को सबसे पहले कोरोना टेस्ट करवाना होगा। नवंबर महीने में 32वीं मौत
जिले में नवंबर महीना कोरोना के लिहाज से नुकसानदेह रहा है। इस महीने में अब तक 800 मरीज मिलने के साथ ही 32 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी मान रहा है कि दिसंबर महीने में सर्दी अधिक होने के कारण इसका असर और अधिक देखने को मिलेगा। सितंबर महीने में 25 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में इस महीने के अभी 8 दिन बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा। अब जाने कहां कितने मरीज आए
खंड मरीज आए
फतेहाबाद 15
टोहाना 19
रतिया 03
भट्टूकलां 02
भूना 07
जाखल 06
कुल 52 जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ने के साथ ही मौत भी हो रही है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वो अपना ध्यान रखे। अगर कोई बीमार है तो वो अपना कोरोना टेस्ट करवाए। अगर ऐसा करेंगे तो वो खुद स्वस्थ रहेंगे। वही भीड़ में जाने से बचे।
डा. हनुमान सिंह, उपसिविल सर्जन फतेहाबाद