हरियाणा: टोहाना से सूरतगढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों का बचेगा 15 KM का सफर; चेक करें रूट-किराया
टोहाना से सूरतगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों का 15 किलोमीटर का सफर और ...और पढ़ें
-1792148020320_m.webp)
टोहाना से सूरतगढ़ के लिए बस सेवा शुरू (फाइल फोटो)
HighLights
टोहाना से सूरतगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू।
यात्रियों का 15 किलोमीटर सफर और किराया घटेगा।
बस रावतसर, पीलीबंगा होते हुए सूरतगढ़ पहुंचेगी।
संवाद सहयोगी, फतेहाबाद। टोहाना और आसपास के यात्रियों को राजस्थान के रावतसर, पीलीबंगा और सूरतगढ़ जाने के लिए सीधी बस सेवा मिल गई है। हरियाणा रोडवेज ने टोहाना से सूरतगढ़ के लिए नई बस शुरू की है। शुक्रवार से बस ने नए रूट पर चलना शुरू कर दिया। इससे यात्रियों का करीब 15 किलोमीटर सफर कम होगा और किराये में भी बचत होगी। बस स्टैंड के एसएस सुरेश कुमार दहिया ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर टोहाना से रवाना होगी।
ये रहेगा रूट
टोहाना से यह बस फतेहाबाद, भट्टू, चौपटा, नोहर, रावतसर और पीलीबंगा होते हुए शाम 6 बजकर 30 मिनट पर सूरतगढ़ पहुंचेगी। टोहाना से चलने के बाद बस दोपहर 1 बजे फतेहाबाद, 1 बजकर 50 मिनट पर भट्टू, 2 बजकर 50 मिनट पर चौपटा और शाम 4 बजकर 20 मिनट पर नोहर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5 बजकर 20 मिनट पर रावतसर और 6 बजकर 5 मिनट पर पीलीबंगा पहुंचकर सूरतगढ़ के लिए रवाना होगी।
वापसी का यह रहेगा समय
वापसी में बस सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर सूरतगढ़ से चलेगी। यह सुबह 8 बजे पीलीबंगा, 9 बजकर 15 मिनट पर रावतसर और 10 बजकर 15 मिनट पर नोहर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर चौपटा, दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर भट्टू और 1 बजकर 40 मिनट पर फतेहाबाद पहुंचेगी। बस दोपहर बाद 3 बजे टोहाना बस अड्डे पर पहुंचेगी।
टोहाना से सूरतगढ़ के बीच बस करीब 277 किलोमीटर का सफर
सुरेश कुमार दहिया ने बताया कि टोहाना से सूरतगढ़ के बीच बस करीब 277 किलोमीटर का सफर तय करेगी। सिरसा और ऐलनाबाद होकर जाने वाले पुराने रूट की तुलना में नए रूट पर किराया करीब 10 रुपये कम होगा। दूरी घटने से यात्रियों के समय और पैसे, दोनों की बचत होगी। नई सेवा से रावतसर, पीलीबंगा और राजस्थान के अन्य शहरों जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
