विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाट नेता यशपाल मलिक पर हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 02:13 PM (IST)

तीन दिन पूर्व जाट नेता यशपाल मलिक पर हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

जाट नेता यशपाल मलिक पर हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार
जाट नेता यशपाल मलिक पर हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

जेएनएन, फतेहाबाद। टोहाना के समैण गांव में जाट नेता यशपाल मलिक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी समैण गांव के रहने वाले हैं। बता दें, कल मामले को लेकर मलिक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है तीन दिन पूर्व फतेहाबाद के समैण में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक पर मंच पर हमला कर दिया गया था। हमले के आरोप खाप नेता सूबे सिंह समैन के समर्थकों पर लगे थे। बवाल के बाद पुलिस को रैली को बीच में ही रोकना पड़ा था। हमले में समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक बल्हारा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह पूनिया, जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह, बलबीर सिंह, सूरत सिंह गाजूवाला, जिले सिंह गिल, रामचंद गिल को भी चोटे आई थी।

यह भी पढ़ेंः डेरा प्रमुख व मलिक मामले में हरियाणा में उबाल, शाह से मिले मनोहर व मलिक