नहर में डूबने से लड़की की मौत, बचाने उतरी मां को सकुशल निकाला
टोहाना गांव जमालपुर शेखां में फतेहाबाद ब्रांच में कपड़े धो रही एक लड़की क
संवाद सूत्र, टोहाना : गांव जमालपुर शेखां में फतेहाबाद ब्रांच में कपड़े धो रही एक लड़की की पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के चक्कर में नहर में कूदी लड़की की मां को बचा लिया गया। जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस से एएसआई अजमेर सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर लड़की के शव को शवगृह में रखवाया। अस्पताल में उपचाराधीन महिला के बयान दर्ज कर इतफाकिया कार्रवाई कर लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका 18 वर्षीया सपना की मां पुलिस को बताया कि वह और उसकी बेटी सपना मंगलवार को सुबह नहर पर कपड़े धो रहे थे। अचानक सपना के हाथ से कपड़ा छूटने पर जब वह उसे पकड़ने लगी तो पानी के साथ में बह गई। इस दौरान उसने शोर मचाया और खुद भी नहर में अपनी बेटी को बचाने के लिए उतर गई। उसी समय नहर के पास काम कर रहे मजदूरों ने दोनों को नहर से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सपना को मृत घोषित कर दिया। सपना की माता का उपचार शुरू कर दिया। मृतका सपना के भाई सन्नी ने बताया कि उसके पिता मनोहर लाल मजदूरी का कार्य करते है। सपना नौंवी कक्षा तक ही पढ़ी थी तथा उसने दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। उनके परिवार में दो भाई व दो बहनों में सपना उनकी बहन थी।
इस घटना के बाद गांव जमालपुरशेखां में मातम छा गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही अनेक ग्रामीण नागरिक अस्पताल में पहूंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
...........
जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि उन्हें नागरिक अस्पताल से रक्क आया था। उसके बाद जैसे ही वह अस्पताल में पहुंचे 18 वर्षीय लड़की सपना मृत थी जबकि उसकी माता कांता देवी के ब्यान दर्ज कर 174 के तहत कार्रवाई की गई है।