Move to Jagran APP

नगरपरिषद कर्मचारियों का आंदोलन जारी, आज शहर में करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता फतेहाबाद नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद के आह्वान पर कर्मचाि

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:13 AM (IST)
नगरपरिषद कर्मचारियों का आंदोलन जारी, आज शहर में करेंगे प्रदर्शन
नगरपरिषद कर्मचारियों का आंदोलन जारी, आज शहर में करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई फतेहाबाद के आह्वान पर कर्मचारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। मीटिग की अध्यक्षता प्रधान राजाराम टाक ने की व संचालन सतबीर सहारण ने किया। प्रधान राजाराम ने कहा कि 4 दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति प्रशासन बिलकुल गंभीर नहीं है। कर्मचारी केवल अपनी जायज मांगों वर्दी, जूते, रिक्शा-रेहड़े आदि के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिना औजारों के कार्य करना बेहद मुश्किल कार्य है जिसके लिए उन्हें सारा दिन जूझना पड़ता है। जिला उपप्रधान ओमप्रकाश लोट ने कहा कि कर्मचारियों की ये मांगे पिछले 3-4 सालों से लंबित है। नगरपरिषद प्रधान व प्रशासन के साथ कई बार बातचीत होने के बावजूद उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने कर्मचारियों को मांगों को अनसुना किया तो 13 दिसम्बर दोपहर बाद कर्मचारियों द्वारा शहर में प्रदर्शन किया जाएगा और शहर की जनता को बताया जाएगा कि नगरपरिषद प्रशासन किस प्रकार उनका शोषण कर रहा है।

फायर बिग्रेड यूनियन के जिला प्रधान सतबीर सहारण ने सभी कर्मचारियों को 15 दिसंबर को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय कन्वेंशन में शामिल होने तथा 8 जनवरी की राज्यव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

संघ के राज्य उपप्रधान रमेश तुषामढ़, उपप्रधान किरण बाला, कैशियर नरेश राणा, प्रधान सत्यवान, बीरू, विनोद खिचड़, जय सिंह, इन्द्र सिंह, जयप्रकाश आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.