प्रेम-विवाह विवाद में चलीं तलवारें, दो महिलाओं समेत चार घायल
शहर के अशोक नगर में प्रेम-विवाह विवाद को एक लेकर लड़क
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
शहर के अशोक नगर में प्रेम-विवाह विवाद को एक लेकर लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के रिश्तेदारों के घर हमला कर दिया। लड़की ने प्रेमविवाह किया था और कुछ दिन पहले नाराज होकर वापस अपने घर आई हुई थी। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक है। मामले में शहर पुलिस ने 11 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामले के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में अशोक नगर निवासी राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार में एक लड़की ने फतेहाबाद के ही अभय के साथ अप्रैल माह में प्रेम-विवाह किया था। आपसी विवाद के चलते लड़की अपने घर आई हुई थी। लड़का पक्ष के लोग शक कर रहे थे कि उन्होंने लड़की को भड़काया है। इसी रंजिश के चलते रात को आरोपित फतेहाबाद निवासी गरौंडा उर्फ सागर, अजय, अभय उर्फ अभया, धानू, आकाश, बंटी, सुनील, अशोक नगर निवासी आकश पंजाबी, माजरा रोड निवासी राजबीर, बरसीन निवासी दीपू, फतेहाबाद के भागीरथ चौक निवासी लौकी उर्फ विरेंद्र घर में घुस आए और उन्होंने भतीजा बलजीत व बजरंगी को पीटना शुरू कर दिया। जब आरोपितों को रोका तो उन्होंने उसे व पत्नी ¨पकी के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने तलवार व डंडो के साथ हमला किया। शोर सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित मौके से फरार हो गए। अशोक नगर में विवाद को लेकर हमला हुआ था, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में कारण ये ही बताया गया है कि घायल पक्ष की लड़की ने प्रेम विवाद किया था और वह घर आई हुई है। इसी के चलते लड़का पक्ष ने हमला कर दिया।
- एएसआइ रिसाल ¨सह
जांच अधिकारी