रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में सुषमा, कविता और सुमन ने मारी बाजी
संवाद सूत्र भट्टूकलां राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रंगोली बनाओ प्रतिय
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 10:42 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सूत्र, भट्टूकलां : राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सुषमा, कविता, सुमन प्रथम रही। वहीं आंचल, प्राची व नीशु द्वितीय रही। रेणू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापक दिनेश कुमार, ज्योति व डा. कीर्ति ने निभाई। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मोनिका ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य आत्माराम ने कहा कि रंगोली बनाना एक कला है। विद्यार्थी सुंदर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है। एक सुंदर रंगोली दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें