Move to Jagran APP

नेहरू पार्क के निकट लगे गंदगी के ढेर

वार्ड नंबर 8 में नेहरू पार्क के निकट लगे गंदगी के ढेर शहर की सुंदर

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 11:05 PM (IST)
नेहरू पार्क के निकट लगे गंदगी के ढेर
नेहरू पार्क के निकट लगे गंदगी के ढेर

संवाद सूत्र, भूना :

loksabha election banner

वार्ड नंबर 8 में नेहरू पार्क के निकट लगे गंदगी के ढेर शहर की सुंदरता को दाग लगा रहे हैं। बच्चों व राहगीरों की शरण स्थली बने इस पार्क की दीवार पर लगे कूड़े के ढेर लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। नगर पालिका भूना के वाइस चेयरमैन निवास के सांकेतिक बोर्ड तले कूड़े के ढेर प्रशासनिक व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं। वार्ड के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से समस्या से निजात दिलवाने की गुहार लगाई है।

वार्डवासी मुकेश भुटानी, सतवीर लंबोरिया, अनिल कुमार, मुकेश गिरधर, हंसराज, सुभाष चंद, गुलशन चोपड़ा, राकेश कुमार, संजय महता आदि ने बताया कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर सजग नहीं है, जिनकी लापरवाही के चलते शहर के विभिन्न ठिकानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नेहरू पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे खेलने के लिए जाते हैं और राहगीर भी मस्तिष्क को आराम देने के लिए उक्त पार्क में सैर करते हैं। इसकी दीवारों के निकट कूड़े के ढेर व पसरी गंदगी मुसाफिरों को शर्मसार कर रही है। आवारा पशु उक्त गंदगी में मुंह मारते व बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से उक्त समस्या बारे अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते समस्या ज्यों के त्यों बनी हुई है।

इस संबंध में नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अनिल नड्डा ने बताया कि वे सफाई व्यवस्था को लेकर सजग है। जल्द ही शहर की सफाई करवाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.