Move to Jagran APP

स्वरक्षा को मिला सेवा, सुरक्षा व सहयोग का भरोसा

मुकेश खुराना, फतेहाबाद : दैनिक जागरण की स्वरक्षा मुहिम को नई ताकत मिली है। हर वर्ग को

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 03:00 AM (IST)
स्वरक्षा को मिला सेवा, सुरक्षा व सहयोग का भरोसा
स्वरक्षा को मिला सेवा, सुरक्षा व सहयोग का भरोसा

मुकेश खुराना, फतेहाबाद : दैनिक जागरण की स्वरक्षा मुहिम को नई ताकत मिली है। हर वर्ग को जागृत कर चुके मिशन स्वरक्षा को जिला पुलिस के मूलमंत्र सेवा, सुरक्षा व सहयोग के भरोसे की शक्ति दी गई है। फतेहाबाद के एसपी दीपक सहारण दैनिक जागरण द्वारा शुरू की गई मुहिम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने जिले के हर स्कूल में पुलिस प्रशासन की ओर से आत्मरक्षा के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जिले के हर स्कूल में अब छात्राओं को ट्रे¨नग देने के लिए कक्षाएं लगेगी। यह शिविर पुलिस विभाग अपने स्तर पर लगाएगा। जिसमें महिला थाना से महिला कर्मी के अलावा ट्रेनर स्कूल में जाएंगे। इसके आदेश भी उन्होंने महिला थाना प्रभारी को भी दे दिए हैं।

loksabha election banner

दरअसल, दैनिक जागरण ने बालिका दिवस से आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए जो मुहिम शुरू की है, अब उसका अनुसरण स्थानीय पुलिस ने भी कर दिया है। पिछले तीन दिनों से पुलिस के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने महसूस किये कि छात्राओं को ट्रे¨नग देना अनिवार्य है। यही कारण है कि जल्द ही यह शिविर हर स्कूल के लिए अनिवार्य कर दिया जाएगा।

--मंच से की घोषणा

दैनिक जागरण मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को गांव ¨ढगसरा के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि एसपी दीपक सहारण थे। वे इस कार्यक्रम से प्रभावित हुए और घोषणा की कि अब पुलिस विभाग हर स्कूल में ट्रे¨नग कैंप लगाएगा। जिनके आदेश भी उन्होंने महिला थाना प्रभारी बिमला देवी को दे दिए हैं। एसपी ने बताया कि आज के समय के अनुसार हर नारी को ट्रे¨नग लेने की जरूरत है। कई बार हमारे जीवन में कई प्रकार की कठिन परिस्थितियां आ जाती है। इनका मुकाबला करने के लिए हमारे पास ताकत के अलावा आत्मविश्वास भी होना चाहिए। आत्मविश्वास तभी मिलेगा जब लड़ने के लिए हथियार होंगे। आत्मरक्षा हमारा सबसे बड़ा हथियार होगा।

--महिला थाना प्रभारी स्कूल की टीचर को भी करेंगी प्रशिक्षित

पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए ट्रे¨नग शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिस स्कूल में कैंप लगाएंगे जाएंगे वहां की एक महिला टीचर को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे छात्राओं को ट्रे¨नग दे सके। महिला थाना से महिला कर्मचारी के अलावा ट्रेनर भी छात्राओं को अपनी रक्षा कैसे करे इसके बारे में जानकारी देंगी।

--इस समय महिला विरुद्ध अपराध अधिक बढ़ रहे हैं। हमारी बहन-बेटियों के पास शक्ति बहुत है। लेकिन आत्मविश्वास की कमी है। इसे पुलिस लाकर रहेगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में महिला पुलिस द्वारा कैंप या शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनर स्कूल की एक महिला अध्यापिका को भी प्रशिक्षित करेगी ताकि वह खाली समय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा सके। जिनके आदेश भी दे दिए है।

--दीपक सहारण,एसपी फतेहाबाद।

--एसपी साहब के आदेश पर स्कूलों में शिविर लगाये जाएंगे। हमारे पास हेडकांस्टेबल चंद्रकांता व पूनम के अलावा अन्य ट्रेनर भी हैं। ये प्रत्येक स्कूल में जाकर ट्रे¨नग देगी। इसके अलावा वहां की अध्यापिकाओं को भी टिप्स देगी ताकि वे छात्राओं को सिखा सके। इन गुरों को सिखने के बाद हमारी बेटियों को किसी की सहायता की जरूरत नहीं होगी। इन शिविरों का आयोजन जल्द ही कर दिया जाएगा।

--बिमला देवी, महिला थाना प्रभारी फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.