Move to Jagran APP

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को शहर में पथ संचलन का आयोजन ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:42 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

संवाद सूत्र, टोहाना : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को शहर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सह जिला कार्यवाह शैलेंद्र कुमार, नगर संघचालक प्रेमप्रकाश शास्त्री व नगर कार्यवाह राजेश कुमार ने भाग लिया। जबकि जिला प्रचार प्रमुख दिनेश पहल, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद बांसल, धर्मजागरण से डॉ. रमेश, नगर प्रचार प्रमुख परमजीत तूर, बौद्धिक प्रमुख दीपक रोहिल्ला, विद्यार्थी प्रमुख विनय शर्मा सहित अनेक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। सह जिला कार्यवाह शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संघ द्वारा अपना स्थापना दिवस विजयदशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन के रूप में शक्ति प्रदर्शन कर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विजदशमी के पर्व पर सभी को भगवान श्रीराम के दिखाए रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन से व्यक्ति को आज्ञाकारी, सहनशक्ति, ²ढ़ संकल्पता की सीख को अपने जीवन में अपनाना चाहिये। सहजिला कार्यवाह ने बताया कि संघ द्वारा शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य किया जाता है। मुख्य शिक्षक के रूप में अनूप कुमार उपस्थित थे। यह पथ संचलन पंजाबी धर्मशाला से शुरू होकर सैनी चौक, लक्कड़ मार्केट, घंटाघर चौक, अग्रसेन चौक, पुरानी कोर्ट रोड, रतिया रोड, वाल्मीकि चौक से होते हुए केएम सरस्वती स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक सुभाष बराला, सतपाल ¨सगला, ¨रकू मान, जगमेल कटारिया, गणेश सैनी, पार्षद तिलक भाटिया, प्रमोद पाहवा, संजीव गर्ग, नप चेयरमैन कुलदीप ¨सह, ईश्वर फौजी, निखिल ¨सगला, हर्ष भाटिया, योगेंद्र वर्मा, रमेश बरेटा, अमित चढ्ढा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.