Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेसियों ने जन सहायता दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 20 Jun 2021 07:00 AM (IST)

    कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष मुहिम चलाकर जरूरतमंदों के घर-घर सहायता पहुंचाई। जिला कोआर्डिनेटर अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया व महिला विग जिला प्रधान कृष्णा पूनिया संग पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशोक नगर सींगीकाट धर्मशाला भूना रोड आदि क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों में कोरोना बचाव किट मास्क फल व खाद्य सामग्री वितरित की। मदद पाने वाले परिवारों की तरफ से सींगीकाट समाज प्रधान विनोद कुमार ने कांग्रेस जिला इकाई का आभार प्रकट करते हुए कोरोना काल में इसे अपने लिए बड़ी राहत करार दिया।

    Hero Image
    कांग्रेसियों ने जन सहायता दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

    कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष मुहिम चलाकर जरूरतमंदों के घर-घर सहायता पहुंचाई। जिला कोआर्डिनेटर अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया व महिला विग जिला प्रधान कृष्णा पूनिया संग पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशोक नगर, सींगीकाट धर्मशाला, भूना रोड आदि क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों में कोरोना बचाव किट, मास्क, फल व खाद्य सामग्री वितरित की। मदद पाने वाले परिवारों की तरफ से सींगीकाट समाज प्रधान विनोद कुमार ने कांग्रेस जिला इकाई का आभार प्रकट करते हुए कोरोना काल में इसे अपने लिए बड़ी राहत करार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की छवि हमेशा से पीड़ितों, जरूरतमंदों की आगे बढ़कर मदद करने वाले नेता की रही है। ऐसे में उनके जन्मदिन को जन सहायता दिवस के रूप में मनाकर जनसेवा करने से बड़ा कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं हो सकता। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप बराड़, मंगतराम लालवास, गुरदीप गिल, शम्मी रत्ति, भीम नारंग, पूर्व चेयरमैन नवनीत गोदारा, सुधीर गोदारा, राजेश गांधी, राम तिरथ बैनीवाल, औमप्रकाश खाई, रामेश्वर गिजरोईया, मनजीत नथवान, निहाल सिंह मताना, गुरदीप चीमा, गुरदीप चहल, देवराज हड़ोली, रत्न अग्रवाल बड़ोपल, अमित शर्मा, गुरजिन्द्र जोहल, विनोद सींगीकाट सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने 100 गरीब परिवारों को बांटा राशन

    संवाद सहयोगी, टोहाना:

    कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह के मार्गदर्शन व युवा कांग्रेस नेता दिलशेर सिंह के नेतृत्व में गरीब बस्तियों में 100 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया।

    पूर्व कृषिमंत्री परमवीर सिंह ने कहा कि पूरे देश के युवा, राहुल गांधी के जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय गरीब बस्तियों में राशन की किटें बांटने का काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आदेश पर युवा कांग्रेस के स्वयंसेवकों ने देशभर में कोरोना काल के दौरान लाखों लोगों की मदद की है। जबकि मौजूदा सरकार लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने में विफल रही तो उन्होंने राशन, अस्पताल के बिस्तर, दवाएं, ऑक्सीजन और प्लाज्मा के साथ मदद की। उन्होंने इसी सोच को ध्यान में रखते हुए राशन किट का वितरण किया। जिसमें दिलशेर सिंह, संजय बिश्नोई, अमन गर्ग सहित अनेक युवाओं ने अपना योगदान किया।