भूना में दो गुटों में बंटे इनेलो कार्यकर्ता, अभय चौटाला के पोस्टर उखाड़कर दिया इस्तीफा
इंडियन नेशनल लोकदल को रविवार को भूना में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के
संवाद सूत्र, भूना : इंडियन नेशनल लोकदल को रविवार को भूना में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई पदाधिकारियों ने इनेलो के झंडे उतारे और अभय चौटाला के पोस्टरों को उखाड़कर दुष्यंत चौटाला के पोस्टर लगा लिए हैं। इसके साथ कई नेताओं ने इनेलों से नाता तोड़कर इस्तीफा भी पार्टी सुप्रीमों को भेज दिया है। वही कई लोगों ने इनेलो का झंडा भी उतार दिया है।
इनेलो व्यापार सेल के जिला महासचिव बिट्टू मुंजाल, युवा शहरी प्रधान एवं पार्षद प्रवीन जैन, चिकित्सा प्रकोष्ट के शहरी प्रधान डा. ओम प्रकाश भाखर, ईश्वर भूक्कल, रितिक मुंजाल व सुमित बंसल ने इनेलो को अलविदा कहकर पार्टी से मुंह मोड़ कर त्याग पत्र दे दिया है। अनाज मंडी गेट पर स्थित बिट्टू मुंजाल के प्रतिष्ठान पर जहां दो दिन पूर्व इनेलो के होर्डिग व अभय चौटाला के पोस्टर लगे हुए थे, उन्हें हटाकर दुष्यंत चौटाला व अजय चौटाला के पोस्टर लगा दिए गए हैं। अभय चौटाला -अजय चौटाला के बीच दरार पैदा होने के साथ ही भूना के कार्यकर्ता भी दो गुटों में बंट गए हैं, जबकि दुष्यंत चौटाला के पक्ष में कार्यकर्ता की फौज तैयार की जा रही है। वहीं गांव हसंगा में भी अनेक कार्यकर्ताओं ने इनेलो के झंडे उतार दिए। इनेलो के जिला प्रधान बल¨वद्र ¨सह कैरों ने कहा कि यह नेता हमारे निष्ठावान पार्टी के सिपाही हैं।