हरियाणा के फतेहाबाद में मुथूट गोल्ड लोन ब्रांच में घुसा बेकाबू ट्रक, गेट और दीवार क्षतिग्रस्त
फतेहाबाद के जाखल में चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर एक ट्रक मुथूट गोल्ड लोन ब्रांच में घुस गया, जिससे गेट और दीवार ...और पढ़ें

जाखल में मुथूट गोल्ड लोन ब्रांच में घुसा बेकाबू ट्रक, गेट-दीवार क्षतिग्रस्त।
HighLights
जाखल में मुथूट गोल्ड लोन ब्रांच में घुसा ट्रक
ब्रांच का मुख्य गेट और दीवार हुए क्षतिग्रस्त
ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, कोई जनहानि नहीं हुई
संवाद सूत्र, जाखल। फतेहाबाद के जाखल में चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर सोमवार तड़के एक ट्रक बेकाबू होकर मुथूट गोल्ड लोन ब्रांच में जा घुसा। टक्कर से ब्रांच का मुख्य गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। किसी बड़े नुकसान या गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक पंजाब के पातड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। ड्राइवर सामान छोड़ने के लिए बुढलाडा गया था। वहां से लौटते समय जाखल में ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ और ब्रांच के मुख्य गेट से टकरा गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
ब्रांच को हुए नुकसान के संबंध में कर्मचारियों और प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। जाखल थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
ब्रांच के कर्मचारी फिलहाल अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।
