भाजपा पिछड़ा वर्ग की बैठक आयोजित
संवाद सूत्र, भट्टूकलां: ताऊ देवीलाल टाऊन पार्क में भाजपा बीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। ब
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 10:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, भट्टूकलां:
ताऊ देवीलाल टाऊन पार्क में भाजपा बीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मंडल प्रधान प्रदीप मांडन ने की। बैठक को जिला बीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 फरवरी को जीन्द में होने वाली अमित शाह की मोटर साइकिल यात्रा में बढ़- चढ़कर भाग ले। सभी कार्यकर्ता अपने बाइक के साथ हेलमेट व यातायात के नियमों का पालन करें। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई गई। बैठक में हरभजन कंबोज, सीताराम सुथार, शीशपाल गोदारा, भगवाना राम सोनी, बलराज स्वामी, राजपाल छांग, सुरेन्द्र सोनी, कृष्ण ढांड, कुलदीप, मुकेश, सज्जन आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें