विजय दिवस पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों से मोहा मन
संवाद सूत्र, टोहाना : डीएवी स्कूल में 47वां विजय दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा द
संवाद सूत्र, टोहाना : डीएवी स्कूल में 47वां विजय दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्र मनमीत ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संगीत व नृत्य अध्यापकों के निर्देशन में छात्रों के गायन व नृत्य की खुबसूरत प्रस्तुतियों ने छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू व कंधों से मिलते है कंधे नामक देश भक्ति गीत पर नृत्य कर देश के वीर सैनिकों को याद किया। वहीं नृत्य अध्यापिका अंजना शर्मा ने मेरी जान है तिरंगा गीत प्रस्तुत किया। छात्रों ने लघुनाटिका द्वारा देश में हो रही बाल मजदूरी का ²श्य भी प्रस्तुत किया। मंच संचालन की भूमिका नौवीं कक्षा की छात्रा जिया व गौरी ने अदा की। प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने 47वें विजय दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने वीर सैनिकों पर कविता प्रस्तुत कर देश के लिए मरने वाले वीरों को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी। उन्होंने बताया कि हमें यह विजय दिवस वीर सैनिकों की शहादत से आज के दिन वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक के 14 दिन तक चले युद्ध से प्राप्त हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान के लगभग एक लाख सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने घुटनों के बल बैठाकर आत्म समर्पण करवाया था।