बाइक के सामने आई नीलगाय, दो की मौत, चार घायल
जागरण संवाददाता फतेहाबाद झलनियां व एमपी रोही रोड पर एक हादसे में बाइकसवार व्याक्ति व 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा बाइक के आगे नीलगाय आने से हुआ। मृतक की पहचान मुंशीवाला निवासी अमित तथा उसकी दस वर्षीय पुत्री अन्नु के रूप में हुई। मृतक अपनी पत्नी को राखी बंधवाने के लिए उसके मायके लेकर जा रहा था।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
झलनियां व एमपी रोही रोड पर एक हादसे में बाइकसवार व्याक्ति व 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा बाइक के आगे नीलगाय आने से हुआ। मृतक की पहचान मुंशीवाला निवासी अमित तथा उसकी दस वर्षीय पुत्री अन्नु के रूप में हुई। मृतक अपनी पत्नी को राखी बंधवाने के लिए उसके मायके लेकर जा रहा था।
रतिया क्षेत्र के गांव मुंशीवाला निवासी करीब 42 वर्षीय अमित वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी संतोष व चार पुत्रियों के साथ हिसार जिले के गांव काबरेल जा रहा था। सायं 5 बजे जैसे ही गांव झलनियां से थोड़ा निकलते ही बाइक के सामने नील गाय आ गई। एक ही बाइक पर छह लोग सवार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सभी सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के साथ ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया। बाद में सभी घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां अमित व उसकी पुत्री अन्नु ने दम तोड़ दिया। अन्य सभी को गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया।