राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम कल , दुड़ाराम होंगे मुख्यातिथि
जागरण संवाददाता फतेहाबाद हरियाणा दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस दोनों कार्यक्रम इस बार प्रदेश्
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:22 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:22 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
हरियाणा दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस दोनों कार्यक्रम इस बार प्रदेश के जिलों में एक नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में एक नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम भोडिया खेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक दुड़ाराम होंगे। सरकार द्वारा यह
फैसला लिया गया है कि राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन भी एक नवंबर 2020 को खेल कार्यक्रमों के साथ होगा और इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एकता की शपथ भी मुख्यातिथि द्वारा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा आयोजित करवाई जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें