शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं: डा. छोटूराम
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : राजकीय महाविद्यालय भूना में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अव
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : राजकीय महाविद्यालय भूना में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंच संचालन बलवान ¨सह ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यार्थियों ने शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता के रूप में डा. छोटू राम, सरोज बिश्नोई, केशव कुमार, रविन्द्र कुमार थे। डा. छोटू राम ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मात्र उद्देश्य डिग्री प्राप्त करना नहीं है बल्कि जीवन का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने बताया कि अच्छी शिक्षा जीवन को बेहतर ढंग से जीवन को जीने का आधार है। शिक्षा के बिना जीवन को ढोना मात्र है। रविन्द्र कुमार ने शिक्षा को नए विचारों का समूह बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आपको शिक्षा के माध्यम से नवीन विचारों को उत्पन्न करना होगा। इस अवसर पर प्रो. केशव कुमार ने शिक्षा के लाभ को विस्तार से व्यक्त किया। प्रो. सरोज विश्नोई ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है और पहली बार 11 नवम्बर 2008 को पहली बार शिक्षा दिवस मनाए जाने की जानकारी अपने व्यक्तव्य में दी। डा. रूपेन्द्र ने शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य जीवन को शिक्षित करना है। शिक्षा हमारे जीवन को सरल व साफ सुथरा बना देती है। इसलिए आह्वान किया कि विद्यार्थियों को सिर्फ सर्टिफिकेट हासिल करने की दौड़ में नहीं रहना चाहिए। बल्कि यह तय करना चाहिए कि हमें ज्ञान हासिल करना है। अकेले सर्टिफिकेट से कुछ नहीं होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व विद्यार्थीगण मौजूद थे।