Move to Jagran APP

भट्टू मंडी सम्मान समारोह में विधायक दुड़ाराम ने सुनी समस्याएं

भट्टूमंडी में सर्व सम्मति से संजय सिगला को व्यापार मंडल का प्रधान बनाने पर बधाई दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:27 AM (IST)
भट्टू मंडी सम्मान समारोह में विधायक दुड़ाराम ने सुनी समस्याएं
भट्टू मंडी सम्मान समारोह में विधायक दुड़ाराम ने सुनी समस्याएं

संवाद सूत्र, भट्टूकलां : भट्टूमंडी में सर्व सम्मति से संजय सिगला को व्यापार मंडल का प्रधान बनाने के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में शुक्रवार को विधायक दुड़ाराम के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक दुड़ाराम ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। प्रधान संजय सिगला के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दुड़ाराम ने कहा कि व्यापारियों को आपस में मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। इससे मंडी में भाईचारे को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विकास की गति को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने इस कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान कई व्यापारियों ने विधायक को बताया कि एक फर्म द्वारा भट्टू मंडी के अनेक व्यापारियों की देनदारी देनी है। लेकिन उसके बावजूद उक्त फर्म मालिक उनका हिसाब करने को तैयार नहीं है। जिस पर विधायक ने कहा कि अगले शुक्रवार को इस संबंध में एक मीटिग का आयोजन करके समस्या का हल किया जाएगा। वहीं इस दौरान भट्टू मंडी में बरसाती पानी के जलभराव की समस्या व पेयजल संकट की समस्या भी रखी गई। विधायक ने कहा कि इन समस्याओं का हल करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक दुड़ाराम को व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिगला ने सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार परेशान नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर अग्रवाल सभा प्रधान ब्रह्मानंद गोयल, पूर्व सरपंच बंसीलाल, दर्शन जिन्दल, कृष्ण सिगला , भीम वकील, प्रमोद गोयल, योगराज शर्मा, अर्जुन राठौड़, नरेंद्र लुणा, मुन्ना बंसल , राजकुमार सिहाग, दिनेश गुप्ता , सतपाल बंसल, राकेश पारीक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.