कंप्यूटर लैब सहायकों ने बराला को सौंपा ज्ञापन
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: कंप्यूटर लैब असिस्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में कंप्यूट
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: कंप्यूटर लैब असिस्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में कंप्यूटर लैब असिस्टेंट सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मिले और ज्ञापन सौंपा।
सोशल मीडिया प्रभारी हर¨वदर ¨सह ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तो लैब अटेंडेंट आंदोलन करेंगे। हरियाणा सरकार प्रदेश के तीन हजार कंप्यूटर लैब सहायकों को टूकड़ों में रोजगार देकर उनका आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है। स्थाई कर्मचारियों की अपेक्षा कंप्यूटर लैब सहायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2017 धीरे-धीरे जैसे नजदीक आ रही है। प्रदेश के कंप्यूटर लैब सहायकों की ¨चताएं बढ़ती जा रही हैं। कंप्यूटर लैब सहायक अपने रोजगार को बचाने के लिए भविष्य में सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा इसके बाद भी अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 12 दिसंबर को प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास स्थान का घेराव करेंगे। 22 दिसंबर को प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट शिक्षा सदन पंचकूला का घेराव करेंगे और यदि फिर भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की तो प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट करो या मरो की नीति के तहत 1 जनवरी 2018 को प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। इस मौके पर सुखदीप, मांगे राम, वीना, राजेंद्र कुमार, विजय, सुनील मौजूद रहे।