Move to Jagran APP

शहीद पुलिस कर्मचारी महेन्द्र सिंह को किया नमन

वतन पर मिटने वालों की शहादत को हमेशा नमन किया जाता रहा है और किया जाता रहेगा। शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने गांव इंदोछोई निवासी शहीद महेन्द्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:22 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:22 AM (IST)
शहीद पुलिस कर्मचारी महेन्द्र सिंह को किया नमन
शहीद पुलिस कर्मचारी महेन्द्र सिंह को किया नमन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

वतन पर मिटने वालों की शहादत को हमेशा नमन किया जाता रहा है और किया जाता रहेगा। शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने गांव इंदोछोई निवासी शहीद महेन्द्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। 25 जुलाई 1991 को उग्रवादी कांड सिरसा में फल्गु नाका पर शहीद हुए महेन्द्र सिंह की याद में गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डीएसपी बिरम सिंह व थाना टोहाना प्रबंधक जयभगवान ने भी भाग लिया। फतेहाबाद पुलिस की तरफ से शहीद महेंद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने शहीद महेंद्र सिंह की विधवा लिछमा देवी व उसके बड़े भाई सत्य प्यार सिंह को प्रशासन की तरफ से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन्दाछोई में जहां शहीद महेंद्र सिंह ने पहली से पांचवीं तक पढ़ाई की थी डीएसपी बिरम सिंह व प्रबंधक थाना सदर टोहाना जयभगवान ने वहां पहुंच कर भी शहीद महेंद्र सिंह को को नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.