करवाचौथ पर सजे बाजार, ब्यूटी पार्लरों में लगी महिलाओं की भीड़
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में गुलजार रहा। महिलाएं
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में गुलजार रहा। महिलाएं सामान खरीदने में मसगुल रही। वहीं मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं को लाइनों में लगना पड़ा। इसके अलावा सुबह 10 बजे अगर महिलाएं पूजा करती है तो उन्हें अच्छा फल मिलेगा। वहीं रात को सवा नौ बजे चांद का दीदार होने की संभावना पंडित जता रहे है। महिलाओं के सुहाग के प्रतीक के नाम से जाने जाते करवाचौथ पर्व को लेकर जहां बाजारों में महिलाओं द्वारा सुहाग व श्रृंगार का सामान खरीदने की होड़ लगी हुई है। वहीं ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं के सजने व संवरने के लिए तांता लगा हुआ है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखने की तैयारी में अपने आप को संवारने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती है।
------------------
चार मरला कॉलोनी में रही रौनक
मुख्य मार्केट चार मरला कॉलोनी है। यहां पर महिलाओं की अधिक भीड़ लगती है। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती दिखी तो कुछ महिलाएं सामान खरीद रही थी। इस कारण पूरे मार्केट में भीड़ लगी हुई थी। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं को नंबर लगवाना पड़ा।
---------------------
सवा नौ बजे होगा चांद का दीदार
मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे के बाद अगर महिलाएं सुबह की पूजा करती है तो उसे अच्छा फल मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार सवा नौ बजे के आसपास चांद निकल जाएगा। कुछ स्थानों पर पहले दिख जाएगा। लेकिन हमारे जिले में सवा नौ बजे के आस पास चांद निकलने की संभावना है। चांद देखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोले।
-------------------
टोहाना में ब्यूटी पार्लरों की हुई एडवांस बुकिंग
मिलन चौक स्थित महक मेकअप मास्टर ब्यूटी पार्लर पर जहां महिलाओं द्वारा सजने के लिए तांता लगा हुआ है वहीं पहले से ही बु¨कग की जा रही है। संस्थान की संचालिका व सौंदर्य विशेषज्ञ आशा महक ने बताया कि करवा चौथ सुहागिनों का महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। इस दिन महिलाएं अथवा वह लड़कियां जिनकी सगाई हो चुकी है वह भी इस दिन करवा चौथ पर्व का व्रत रखती ही है। महिलाएं इस व्रत को पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। यह व्रत अलग-अलग क्षेत्रों में वहां की प्रचलित मान्यताओं के अनुरूप रखा जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए सोलह श्रृंगार करने के लिए ब्यूटी पार्लरों का सहारा लेती है। इस दिन शहर में ज्यादातर ब्यूटी पार्लर एडवांस में बुक हो जाते है। उन्होंने बताया कि ब्यूटी पार्लरों पर श्रृंगार भी महिलाओं के मनपसंद के अनुसार किया जाता है।