15 को जाखल में होगी किसान पंचायत : नथवान
संवाद सूत्र रतिया आगामी 15 मार्च को किसान संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर जाखल अनाज मंडी में किसान पंचायत की जा रही है। किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा इस किसान पंचायत में संयुक्त मोर्चा के कई बड़े नेता 15 मार्च को जाखल पहुंच रहे हैं। कृषि पर बने काले कानूनों के खिलाफ देश में इतना बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया है जिससे देश एक नए बदलाव की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौकापरस्त विधायक मौकापरस्त राजनीतिक पार्टियों के चेहरे जनता ने बेनकाब कर दिए हैं।
संवाद सूत्र, रतिया : आगामी 15 मार्च को किसान संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर जाखल अनाज मंडी में किसान पंचायत की जा रही है। किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा इस किसान पंचायत में संयुक्त मोर्चा के कई बड़े नेता 15 मार्च को जाखल पहुंच रहे हैं। कृषि पर बने काले कानूनों के खिलाफ देश में इतना बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया है जिससे देश एक नए बदलाव की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौकापरस्त विधायक, मौकापरस्त राजनीतिक पार्टियों के चेहरे जनता ने बेनकाब कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि देश का युवा किसान आंदोलन में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। 300 के लगभग किसानों ने अपनी शहादत दे दी है। हरियाणा का मुख्यमंत्री किसानों की शहादत पर एक भी शब्द नहीं बोला। कारपोरेट कंपनियों के दलाल निकले। वहीं कांग्रेस की गलत नीतियों से देश देश के कमेरे वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष समिति हरियाणा जिसका गठन रतिया से किया था। हरियाणा के 3 जिलों में जिसकी जिला कमेटी काम कर रही है अन्य जिलों में भी जल्द कमेटियां गठित की जाएंगी।
संयुक्त किसान मोर्चा की खंड स्तरीय सात सदस्यीय संचालन मंडल समिति का गठन संवाद सूत्र, भट्टूकलां:
ताऊ देवीलाल टाऊन पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा की खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बृजलाल पीलीमंदोरी ने की। बैठक में किसान आंदोलन को कस्बा स्तर पर ओर मजबूत करने को लेकर सात सदसीय संचालन मंडल का गठन किया गया। जिसमें सतबीर सिंह , पालाराम डूडी, अजीत सिंह, बृजलाल कड़वासरा, खजान सिंह खाबड़ा, संदीप गोरछिया, परसा राम बनमंदोरी को संचालन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने बैठक में निर्णय लिया कि 23 मार्च को पीलीमंदोरी में युवा दिवस मनाया जाएगा और 26 मार्च को भारत बंद को लेकर हर गांव में प्रचार अभियान चलाया जाएगा।