जाखल पुलिस ने जांचे वाहन
संवाद सूत्र जाखल शनिवार को पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया।
संवाद सूत्र, जाखल:
शनिवार को पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के चंडीगढ़ रोड पर कड़ैल चौक पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गईं। इस पर बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। साथ ही वाहनों में मानकों से अधिक भार ढोने वालों पर कार्यवाई अमल में लाई गईं है। बिना नंबर प्लेट 10 वाहनों को इंपाउंड किया गया। लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस सतर्कता से कार्य कर रहीं है। ज्ञातव्य है कि जाखल पंजाब हरियाणा की सीमा पर स्थित है। वहीं विगत दिनों में शहर में कई वारदातें हो चुकी है। इसे लेकर पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष कविता ने बताया कि अभियान के तहत ओवरलोड वाहनों एवं बिना सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट पहनने पर चालान किए गये है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की अवमानना करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।