Move to Jagran APP

सीट खाली हुई तो 16 के बाद कालेज बदल सकेंगे छात्र, देनी होगी एक एप्लीकेशन

जागरण संवाददाता फतेहाबाद मनपसंद कालेज न मिलने से निराश छात्रों के लिए राहत की खबर

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 10:51 PM (IST)
सीट खाली हुई तो 16 के बाद कालेज बदल सकेंगे छात्र, देनी होगी एक एप्लीकेशन
सीट खाली हुई तो 16 के बाद कालेज बदल सकेंगे छात्र, देनी होगी एक एप्लीकेशन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

मनपसंद कालेज न मिलने से निराश छात्रों के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऐसे छात्रों को राहत देते हुए कॉलेज बदलने का मौका दिया है। लेकिन शर्त यह है कि 16 जुलाई के बाद उस कॉलेज में संबंधित संकाय में सीट खाली होनी चाहिए। इसको लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेजों को निर्देश जारी किए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेजों में दाखिला के लिए आवेदन करते समय पांच कालेजों के नाम मांगे थे लेकिन जब पहली कट आफ लिस्ट जारी हुई तो विद्यार्थियों को एक ही कालेज अलाट हुआ। इसके चलते उन्हें निराशा हाथ लगी और उसी कॉलेज में दाखिला लेना पड़ा। 16 जुलाई को फिजिकल काउंसलिग होनी है। इसके बाद भी अगर कॉलेज में सीट खाली रह जाती हैं तो विद्यार्थी एक एप्लीकेशन देकर दाखिला ले सकेंगे।

------

आज जारी होगी दूसरी कट आफ लिस्ट :

उच्च्तर शिक्षा विभाग आज दूसरी कट आफ लिस्ट जारी करेगा। इससे पहले दो जुलाई को पहली कट आफ लिस्ट जारी हुई थी। दूसरी कट आफ लिस्ट में शामिल होने के लिए दस्तावेज वेरिफिकेशन से वंचित छात्रों को भी मौका दिया गया। संबंधित अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार सुबह दूसरी कट आफ लिस्ट जारी हो जाएगी। इसके तहत विद्यार्थी 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। 16 को फिजिकल काउंसलिग होगी। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला मिलेगा।

--------

जानिए पिछले साल क्या रही थी दूसरी कट आफ लिस्ट

राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा

कैटेगरी बीए बीकॉम बीएससी नॉन मेडिकल मेडिकल कंप्यूटर साइंस

आल इंडिया कैटेगरी - 85 82 76.60 73 76.60

जनरल कैटेगरी हरियाणा - 71 60.20 ---- ---- ---

एससी - 50 --- --- --- ---

बीसीए - 60 ---- ---- -- ---

बीसीबी - --- --- ---- ---- ----

------------

राजकीय महाविद्यालय भूना

कैटेगरी बीए बीकॉम बीएससी नॉन मेडिकल

आल इंडिया कैटेगरी - 86.80 79 -----

जनरल कैटेगरी हरियाणा - 83.60 77 74

एससी - 78.60 --- --

बीसीए - 78.60 71.40 ---

बीसीबी - --- --- ----

----

राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां

कैटेगरी बीए बीकॉम बीएससी नॉन मेडिकल

आल इंडिया कैटेगरी - --- ---- 79.20

जनरल कैटेगरी हरियाणा - 75.80 72.20 65.20

एससी - 56.80 ----- ---

बीसीए - 59.40 ---- ----

बीसीबी - ---- ----- ----

--------

मंगलवार को दूसरी कट आफ लिस्ट जारी हो जाएगी। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को गलती के कारण मनमर्जी कॉलेज नहीं मिला है वह 16 मई के बाद एक एप्लीकेशन देकर संबंधित कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे।

- रणधीर सिंह

प्रिसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भूना

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.