Move to Jagran APP

गृहमंत्री कानून व्यवस्था को सुधारने का कर रहे प्रयास: दुष्यंत चौटाला

संवाद सहयोगी टोहाना प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने पुख्त

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:16 AM (IST)
गृहमंत्री कानून व्यवस्था को सुधारने का कर रहे प्रयास: दुष्यंत चौटाला
गृहमंत्री कानून व्यवस्था को सुधारने का कर रहे प्रयास: दुष्यंत चौटाला

संवाद सहयोगी, टोहाना :

loksabha election banner

प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने पुख्ता कदम उठाए है। कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया जा रहा है। आने वाले समय में और भी सुधार हो जाएगा। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने टोहाना में जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के बेटे की शादी की आयोजित पार्टी के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को सिरसा में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें दिल्ली में होने वाले चुनाव लड़ने के बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में डाक्टर के साथ जो घटना हुई वो बड़ी घटना थी। हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के लिए प्रयासरत है इसके अलावा राष्ट्रपति ने एक नोटिस जारी करके बताया है कि हमें कानून में संशोधन कर सख्त कदम उठाने होंगे। ऐसे केसों में पारदर्शिता से जल्द निपटान की ओर कदम बढ़ाना होगा। सरकार पराली प्रबंधन की ओर मजबूती से कदम उठाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। गांव में शराब के ठेके बंद करवाने के लिए कानून पारित कर दिया गया है। 10 प्रतिशत गांववासी अगर लिखित में ठेका बंद करवाने के लिए देते है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। धान खरीद में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो सरकार बैठकर उस पर फैसला करेगी।

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र बबली सहित अनेक गणमान्य लोग सदस्य भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.