Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार, मंहगाई के खिलाफ आवाज बनेगा हरियाणा बंद: अशोक अरोड़ा

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि 8 सितंबर को विभिन्न ज

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 10:23 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 10:23 PM (IST)
भ्रष्टाचार, मंहगाई के खिलाफ आवाज बनेगा हरियाणा बंद: अशोक अरोड़ा
भ्रष्टाचार, मंहगाई के खिलाफ आवाज बनेगा हरियाणा बंद: अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि 8 सितंबर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर किया जाने वाले इनेलो-बसपा का हरियाणा बंद आम जनमानस की बुलंद आवाज बनकर कुंभकर्णी नींद में सोई भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगा। वे अनाज मंडी में आयोजित व्यापारियों की बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता इनेलो व्यापार सैल प्रदेश संयोजक कुलभूषण गोयल ने की। इस दौरान किसान सैल प्रदेशाध्यक्ष निशान ¨सह, सांसद चरणजीत ¨सह रोड़ी, विधायक बलवान ¨सह दौलतपुरिया, प्रो रविन्द्र बलियाला, जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया, मोलूराम रूलहानियां, व्यापार सैल जिला प्रधान अनिल भाटिया, आत्मप्रकाश बत्तरा, सुरेन्द्र लेगा, हलकाध्यक्ष भरत ¨सह परिहार, हरि ¨सह मेहरिया व शहरी प्रधान पवन चुघ आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। व्यापार मंडल प्रधान सुभाष मुंजाल फतेहाबाद के नेतृत्व में व्यापार मंडल जिला इकाई ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष को शाल पहना कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने व्यापारियों द्वारा रखी गई मांगों व समस्याओं को विधानसभा में उठा सरकार से हल करवाने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने व्यापारी वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि वे एक राष्ट्र, एक टैक्स प्रणाली को लागू करवाने, भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त प्रदेश बनाने के लिए 8 सितम्बर के हरियाणा बन्द को सफल बनाएं। इस अवसर पर व्यापारियों में व्यापार मंडल टोहाना प्रधान रमेश गोयल, सुरेश भलाड़िया, रमेश तनेजा, लक्ष्मी नारायाण देहडू, हरपाल बैनीवाल, बलदेव कसवां, अनिल जांगू, हरबंस खन्ना, दलीप कथूरिया, औंकार जोगी, भूषण बंसल, खैराती लाल छौक्कर, अजय संधू, राकेश सिहाग, राणा जोहल, विकास मेहता, रवि गढ़वाल, जोनी मेहता, अशोक मेहता, बलदेव बजाज, बलबीर शर्मा, रवि लांबा, धर्मबीर, अजय गोयल, दर्शन धवन, रामकुमार पूनिया, नौरंग जांगड़ा, कुलदीप सैनी, रामचंद जैन, बंटी बरसीन, बनवारी खोबड़ा सहित अनेक व्यापारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.