Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Today: बढ़ेगी ठंड! आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, दो दिन तक बरसेंगे बदरा; गिरेगा पारा

    Haryana Weather Today हरियाणा के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। हरियाणा में दो दिन हल्की बूंदाबांदी और अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश होने से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ने की संभावना है।

    By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 27 Oct 2023 07:51 AM (IST)
    Hero Image
    हरियाणा में दो दिन बारिश होने की संभावना है।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Haryana Weather Today: हरियाणा के मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में दो दिन हल्की बूंदाबांदी और अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। हरियाणा में आज और कल यानी 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूनतम तापमान में होगी कमी

    वहीं, अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। अगर बरसात होती है तो न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। अब न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं, अधिक तेज बरसात होने की उम्मीद कम है।

    वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी थी, लेकिन बादलवाई के कारण यह तापमान भी बढ़ने वाला है।

    अब जाने मानसून सीजन में कितनी हुई है

    बरसात मानसून सीजन में होती है बरसात : 260.06, इस बार हुई बरसात : 151.05 सामान्य से कम हुई बरसात : 42 प्रतिशत नोट: यह बरसात एमएम में है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: बढ़ने वाली है ठंड! मौसम का बदलेगा मिजाज, दो दिन होगी बारिश; तापमान में होगी गिरावट

    अब जाने कैसा रहेगा तापमान

    कमजोर पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान बादलवाई रहने की संभावना है। किसान मौसम को देखकर ही सरसों व गेहूं की बिजाई करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाएंगे बादल; तापमान में होगी गिरावट