विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में स्विफ्ट की डिग्गी में मिला था 4 किलो गांजा, अब 5 महीने बाद आरोपी को किया गया काबू

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:59 PM (IST)

टोहाना पुलिस ने पांच माह से फरार चल रहे आरोपित गगनदीप को गिरफ्तार किया है। अप्रैल में स्विफ्ट कार से ...और पढ़ें

यह एआई जेनरेटेड तस्वीर है।

यह एआई जेनरेटेड तस्वीर है।

HighLights

  1. पांच माह बाद फरार आरोपित गगनदीप को टोहाना पुलिस ने पकड़ा

  2. अप्रैल में स्विफ्ट कार से 4 किलो गांजा बरामद हुआ था

  3. पुलिस कार्रवाई के दौरान गगनदीप मौके से फरार हो गया था

संवाद सहयोगी, टोहाना। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चंडीगढ़ रोड टोहाना पुलिस ने 4 किलो गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे आरोपित गगनदीप निवासी राजनगर टोहाना को काबू किया है।

आरोपित अप्रैल में पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि 15 अप्रैल की रात पुलिस टीम राजनगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सरकारी अस्पताल के पास एक खाली प्लाट में सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी दिखाई दी।

पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद गगनदीप कार को स्टार्ट हालत में छोड़कर दीवार फांदते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नियमानुसार तलाशी ली तो डिग्गी में रखे प्लास्टिक कट्टे से 4 किलो गांजा बरामद हुआ।

इसके साथ कार और जांच के दौरान मिले एक मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए गगनदीप को काबू कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।