दिल्ली में हुनर दिखाएंगे हरियाणा के 35 एथलीट, 13वीं स्टेट ओपन चैंपियनशिप से होगा राष्ट्रीय टीम का चयन
हरियाणा के 35 एथलीट 10 सितंबर को दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके बाद 19-20 सितंबर को नरवाना में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप होगी।
-1789012317330_m.webp)
यह फोटो एआई द्वार जनरेट की गई है।
HighLights
10 सितंबर को दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज।
हरियाणा के 35 एथलीट (12 पुरुष, 23 महिला) लेंगे भाग।
नरवाना में राज्य चैंपियनशिप से राष्ट्रीय टीम का चयन होगा।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। एथलीटों के लिए सितंबर का महीना खास रहने वाला है। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से 10 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज 2026 में हरियाणा के 35 एथलीट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इनमें 12 पुरुष और 23 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड दोनों स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग में बालकिशन भिवानी स्टीपल चेज, नुजरत यमुनानगर 100 मीटर, परमोद जेवलिन थ्रो, मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद लांग जंप, विकास दलाल 3000 मीटर स्टीपल चेज, आशीष जाखड़ झज्जर हैमर थ्रो, अविनाश कुमार रेवाड़ी लांग जंप, कृष्ण कुमार भिवानी 800 मीटर, विक्रांत पांचाल फरीदाबाद 400 मीटर, अमित पुंडीर यमुनानगर हैमर थ्रो, अंकित 3000 मीटर स्टीपल चेज और संयम शाट पुट में भाग लेंगे।
महिला वर्ग में 23 खिलाड़ी पेश करेंगी चुनौती: महिला वर्ग में अनीशा डिस्कस थ्रो, अंशु धनखड़ सोनीपत शाट पुट, दीपिका फतेहाबाद जेवलिन थ्रो, खुशी हाई जंप, परीक्षा फरीदाबाद लांग जंप, पूजा फतेहाबाद 800 मीटर, पूनम जेवलिन थ्रो, प्रगति 1500 मीटर, प्रिया भिवानी डिस्कस थ्रो, साक्षी भिवानी हैमर थ्रो, तमन्ना जींद 100 मीटर, वंशिका घनघस भिवानी पोलवाल्ट, सीमा कालीरमण भिवानी डिस्कस थ्रो, मनप्रीत कौर अंबाला शाट पुट, किरण पहल सोनीपत 400 मीटर, योगिता परमार भिवानी शाट पुट, भव्य पिलानिया फतेहाबाद जेवलिन थ्रो,
ज्योति फतेहाबाद जेवलिन थ्रो, निधि रानी रोहतक डिस्कस थ्रो, पूजा शर्मा हाई जंप, पूजा सिंह हाई जंप, रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप और सान्या यादव महेंद्रगढ़ डिस्कस थ्रो में भाग लेंगी।
नरवाना में 19-20 को होगी स्टेट ओपन चैंपियनशिप
इसके बाद 19 और 20 सितंबर को नवदीप स्टेडियम, नरवाना में 13वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी।
जींद एथलेटिक्स संघ और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता के आधार पर 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का चयन एएफआइ के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। राष्ट्रीय चैंपियनशिप 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आनलाइन प्रवेश 3 से 15 सितंबर तक एएफआइ की ओर से जारी यूआइडी के माध्यम से http://www.indianathletics.in पर किए जा रहे हैं।
ये भी जानें
- खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और एक एथलीट अधिकतम दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग ले सकता है।
- प्रतिभागियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पदक, मेरिट और भागीदारी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
- पुरुष एवं महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर दौड़, बाधा दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, ऊंची कूद, पोल वाल्ट, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, डिस्कस, हैमर, जेवलिन, डेकाथलान/हेप्टाथलान और 20 किलोमीटर रेस वाक की स्पर्धाएं होंगी।
