ग्राम पंचायत ने चलाया सफाई अभियान
संवाद सूत्र भट्टूकलां भट्टूमंडी में ग्राम पंचायत ने नव वर्ष पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया।
संवाद सूत्र, भट्टूकलां :
भट्टूमंडी में ग्राम पंचायत ने नव वर्ष पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान शुभारंभ करते हुए सरपंच बंसीलाल भिगासरा ने बताया कि नव वर्ष से सफाई अभियान अब नियमित रूप से चलाया जाएगा। बुधवार को भट्टूमंडी की माचरा मंडी में तिलोक की गली में पड़े कूड़े के ढेर को उठवाया गया। लोगों द्वारा अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगा दिए जाते है। इन कूड़े के ढेरों को उठावा कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर समय- समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है, ताकि क्षेत्र में सफाई बनी रहे। पिछले दिनों कई स्थानों पर कूड़ादान भी रखवाए गए थे। लोगों को अपने घरों का कूड़ा कूड़ादान में डालने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान ग्राम पंचायत के पंचों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।